नमस्कार पाठकों!
आज हम बात करने जा रहे हैं एक बहुत ही ज़रूरी विषय पर — बिहार सरकार की ऑनलाइन सेवा पोर्टल से प्रमाणपत्र कैसे डाउनलोड करें(how to download certificate from bihar rtps portal)। अगर आपने जाति, आय, निवास, नॉन-क्रीमी लेयर, चरित्र, या EWS जैसे किसी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, और अब आप उसका डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।
यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और आप इसे घर बैठे, अपने मोबाइल या कंप्यूटर से पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस।
- पोर्टल खोलें
सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कोई भी इंटरनेट ब्राउज़र (जैसे Chrome, Firefox, या Safari) खोलें और इस लिंक पर जाएं:
https://serviceonline.bihar.gov.in
यह बिहार सरकार का आधिकारिक पोर्टल है, जहां से आप आवेदन कर सकते हैं और प्रमाणपत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी:
Application Reference Number (आवेदन संख्या): यह 18 अंकों का नंबर होता है जो आवेदन करते समय आपके मोबाइल पर SMS के माध्यम से भेजा गया था।
Applicant Name (आवेदक का नाम): जैसे आपने फॉर्म में भरा था।
Captcha Code: स्क्रीन पर दिखाया गया कोड बॉक्स में डालें।
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Download Cerificate बटन पर क्लिक करें।
Link is given below .

